राज्यों से

घायल और पीड़ित व्यक्तियों की जानकारी

“सरधना: छेड़छाड़ के विरोध में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष”

बताया गया कि रविवार को गांव में गोबर डालने गई युवती के साथ छेड़छाड़ की वारदात हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव होने लगा। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जाने लगीं।

सोनम पुत्री तेजपाल, बबलू, रामपाल, अंकित, तेजपाल को गोली लगी। पथराव में कई अन्य लोग भी घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि बाहर से लड़के बुलाकर तेजपाल के घर पर हमला किया गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव छावनी में तब्दील हो गया।

हमलावरों की तलाश में घर-घर तलाशी ली जाने लगी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *