चंबा उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इस बार चंबा जिला
“चंबा में 24 से 26 अक्तूबर तक उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन”
उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इस बार चंबा जिला में होने जा रहा है यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने बताया कि 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलकूद गतिविधियों के अलावा संस्कृत गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा समस्त विभागीय अधिकारियों को संबंधित प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए गए।
