दिल्ली में रोड और पार्किंग इंफ्राटेक एक्सपो की शुरुआत
“राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से बहुप्रतीक्षित ट्रैफिकइन्फ्राटेक एक्सपो 2024, रोड इंफ्राटेक एक्सपो और पार्किंग इंफ्राटेक एक्सपो का शुभारंभ हो गया है”
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिकइन्फ्राटेक एक्सपो 2024, रोड इंफ्राटेक एक्सपो और पार्किंग इंफ्राटेक एक्सपो का शुभारंभ हो गया । एक्सपो में यातायात, परिवहन और सड़क सुरक्षा बुनियादी ढांचे से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
एक्सपो में 86 प्रदर्शकों को एक मंच पर लाया गया है, जो बेहतर समाधान पेश करने वाले उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिसका उद्देश्य यातायात प्रबंधन, सड़क और पार्किंग के दैनिक प्रबंधन को सुदृढ़ करना है, जिससे यात्री सुविधा में सुधार हो सके।
भारत में सड़क बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधारों के साथ यातायात बुनियादी ढांचे में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके चलते भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क बन चुका है।
