राज्यों से

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी हिमाचल की हवा, कई शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

“दिवाली के बाद हिमाचल की हवा में बढ़ा जहर, बद्दी में एक्यूआई 296 के पार”

यह खतरनाक श्रेणी में आता है। स्वच्छ आबोहवा के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध राजधानी शिमला में भी एएक्यूआई 92 दर्ज किया गया। 27 अक्तूबर को यह 31 था। शुक्रवार को बिलासपुर में एएक्यूआई 189 रहा।

ऊना में पीएम 2.5 का स्तर 66.66 यूनिट पहुंच गया

दिवाली के बाद ऊना में पीएम 2.5 का स्तर 66.66 यूनिट पहुंच गया है। धर्मशाला में वायु में नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा दिवाली के बाद बढ़कर 11.63 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पहुंच गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक नवंबर को भी दिवाली मनाई गई।

इससे हिमाचल के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके आधिकारिक आंकड़े शनिवार तक जारी हो सकते हैं।

पिछले साल प्रदेश में ऊना और धर्मशाला की हवा सबसे अधिक प्रदूषित हुई थी। ऊना का वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 और धर्मशाला का 140 पहुंच गया था। शिमला का 78 और मनाली का 55 रहा था, हालांकि यह संतोषजनक श्रेणी में था।

“दिवाली के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। एक्यूआई की आकलन रिपोर्ट 24 घंटे बाद ही जारी होती है। इसलिए प्रदूषण की विस्तृत रिपोर्ट शनिवार को ही जारी होगी” – अनिल जोशी, सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *