देवरिया – उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का शुभारम्भ
देवरिया में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में 429 लाख की लागत से निर्मित अधिवक्ता भवन का लोकार्पण किया और साथ ही इस भवन का नामकरण स्वर्गीय राजेन्द्र किशोर शाही के नाम से किया।
लोकार्पण एवं नामकरण का यह कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ किया गया। वहीं इसके उपरांत उन्होने पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में दो दिवसीय एग्रो-क्लाइमेटिक मेला/प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहे।
