अपराधराज्यों से

मधुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्रा की अपराधियों ने की हत्या

“क्रेटा कार में सवार मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत”

मुखिया अपने परिवार के साथ अपने क्रेटा कार से सीतामढ़ स्थिति अपने आवास पर आ रहे थे। इसी दौरान बाईक पर सवार अपराधियों ने मुखिया का पीछा किया और फिर मौका देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

मृतक मुखिया का नाम मधुरेंद्र कुमार उर्फ मु्न्ना मिश्रा है, जो सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के कचोर पंचायत के मुखिया हैं। मुन्ना मिश्रा की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी

बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान सदरन डीएसपी रामकृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी ने इस दौरान बताया कि प्रथम दृश्यता पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्ट ऑफ ऑक्युरेंस पर गई है। बता दें कि मुन्ना मिश्रा पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

मुन्ना मिश्रा के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पूरे गांव और पंचायत में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि पुलिस की इस मामले में कहना है कि आगे की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *