राज्यों से

महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधा: प्रयागराज के नौ थानों पर भवन निर्माण जारी

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रयागराज में नौ थानों पर मेडिकल सुविधा का निर्माण जारी”

जनपद के मुंगराबादशाहपुर, पवांरा, मछलीशहर, सिकरारा, मीरगंज, बरसठी, सुजानगंज, बदलापुर और खुटहन थाने में मेडिकल कक्ष बनाया जा रहा है। ये दो मंजिला भवन बनाए जा रहे हैं।

इनमें विजटिंग एरिया, जांच कक्ष, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। यहां स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। कुंभ खत्म होने पर इसका कार्यालयी कार्य निबटाया जाएगा।

कुंभ में देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मेला क्षेत्र में तो चिकित्सा व्यवस्था रहती है, लेकिन रास्ते में किसी आपात स्थिति में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल, क्लीनिक ढूंढ़ने या पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ती है।

इसी को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से यह प्रस्ताव बनाया गया कि प्रयागराज आने वाले अलग-अलग रूटों के थानों में मेडिकल कक्ष बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार मिल सके। इस कक्ष में एक डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

जोन पुलिस कार्यालय ने पूर्व में इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इनमें से जिले के नौ थानों में मेडिकल कक्ष बनाने को मंजूरी मिली थी। इसके बाद पिछले कुछ महीनों से युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, जिसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये सभी थाने प्रयागराज आने वाले रूट पर स्थित हैं। प्रत्येक मेडिकल कक्ष 50 से 52 लाख रुपये से बनाए जा रहे हैं। मौके पर कहीं ढलाई का काम हो रहा है तो कहीं निर्माण ही नहीं शुरू हो पाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *