ताजा खबरराज्यों से

लोकगायिका शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, पटना में नम आंखों से दी विदाई

“बिहार की लोकगायिका शारदा सिन्हा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार”

गुलबी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकल चुकी है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने उन्हें कांधा दिया। भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कांधा दिया। अंतिम यात्रा में बिहार कोकिला का गाया आखिरी छठ गीत बज रहा है। 

राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान घाट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के वरीय नेता शामिल हो सकते हैं।

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पटना आएंगे। वह स्व. शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।22 सितंबर को लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर ही किया गया था।

बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि पिताजी के जाने के बाद मां का मनोबल पूरी तरह टूट चुका था। उन्होंने एक दिन बात ही बात में कहा कि मुझे भी गुलबी घाट में ही अंतिम विदाई दी जाए। इसलिए मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए गुलबी घाट पर ही दाह संस्कार किया जाएगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *