शाहगंज अस्पताल में फर्जी डॉक्टर ने प्रसूता का मोबाइल और नकदी उड़ाए
“शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी शांति पत्नी अवधेश का सीएचसी में आपरेशन से प्रसव हुआ। वह एक नंबर वार्ड में भर्ती है, आरोप है कि उचक्का बेड पर रखा मोबाइल और 500 रुपये लेकर फरार हो गया”
पीड़ित की सास फिरता देवी का आरोप है कि रविवार की शाम चिकित्सक बनकर अस्पताल में पहुंचा उचक्के ने महिला की जांच की। इसी दौरान महिला की सास फिरता देवी को फल लाकर खिलाने की बात कहीं।
सास फिरता देवी फल लेने गई उसी दौरान उचक्का बेड पर रखा मोबाइल और 500 रुपये लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
