एक अक्तूबर से गोरखपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई
“स्वास्थ्य विभाग का संचारी रोग नियंत्रण अभियान: 1 से 31 अक्टूबर“
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश भर में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में चलाई जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा एनेक्सी भवन सभागार में किया गया। इस अभियान के तहत आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव, लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी।
डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची भी तैयार करेंगी। कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने संचारी रोग दस्ता को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
