राज्यों से

कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी का वीडियो वायरल, पार्टी ने की त्वरित कार्रवाई

“युवती के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, बागपत कांग्रेस अध्यक्ष पद से यूनुस चौधरी हटाए गए”

युनूस चौधरी को पद से हटाए जाने की पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने शनिवार शाम को की। उन्होंने बताया कि उनकी इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर बात हुई है, जिसमें उन्होंने युनूस चौधरी को बागपत जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने की बात कही है। 

क्या पार्टी से भी होंगे निष्कासित?

कांग्रेस प्रवक्ता त्यागी के अनुसार, युनूस चौधरी का एक युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ था, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने यह कार्रवाई की है। क्या युनूस चौधरी को पार्टी से भी निकाला जाएगा?

इस सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस पर फैसला जल्द ही पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उधर, इस मामले में बातचीत के लिए युनूस चौधरी से उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में युनूस चौधरी ने इस घटना को अपने राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा वीडियो को एडिट कर प्रसारित किया गया है।

घटना के बारे में पूछने पर बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *