मनोरंजन

खंडवा- 13 अक्टूबर को किशोर दा की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण समारोह

“किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर खंडवा में भव्य आयोजन, राजकुमार हिरानी को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर सम्मान”

खंडवा में जन्मे देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किशोर दा की पुण्यतिथि पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। किशोर दा की पुण्यतिथि पर नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के तत्वावधान में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

जहां खंडवा के साथ ही देश भर के किशोर प्रेमी उपस्थित होकर किशोर दा को दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसी के साथ शहर में अन्य कार्यक्रमों के साथ मुख्य कार्यक्रम शाम 7 बजे पुलिस ग्राउंड स्टेडियम पर मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण समारोह के साथ ही किशोर नाइट संगीत संध्या का भव्य आयोजन भी आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य, मध्य प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि अतिथि मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विशेष अतिथि विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया गोविंद मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में इस वर्ष मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2023 का किशोर सम्मान पुरस्कार फिल्म जगत के महान निर्माता लेखन पटकथाकर राजकुमार हिरानी जिन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस,3 इडियट,संजू, डंकी जैसे कई फिल्में बनाई है। उन्हें 5 लाख रुपए की राशि एवं श्रीफल ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान के साथ इस कार्यक्रम में किशोर नाइट के तहत मुंबई के फिल्म गायक नीरज श्रीधर अपनी ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ शानदार गीतों की प्रस्तुति देंगें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *