राज्यों से

जहरीली हवा से बचाव के लिए आपातकालीन उपाय।

“दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर GRAP-4 लागू”

मुख्यमंत्री आतिशी ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि सोमवार से GRAP-4 लागू होने के साथ ही कक्षा 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद होंगी। अगले आदेश तक सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी।

दिल्ली की कक्षा IX और कक्षा XI तक के सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं 18.11.2024 (सोमवार) से अगले आदेश तक बंद कर दी जाएंगी। स्कूलों के प्रमुखों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इन कक्षाओं के छात्रों के लिए अगली तारीख तक ऑनलाइन मोड में कक्षाएं सुनिश्चित करें

बता दें कि दिल्ली में रविवार को एक्यूआई 500 तक पहुंच गया है और यह वायु प्रदूषण का अधिकतम स्तर कहा जा सकता है। इसे देखते हुए सोमवार से ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू करने का ऐलान किया गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया।

हालांकि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया है। इसके अलावा अन्य सभी क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी। ग्रैप-4 में सरकारों को कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की भी सिफारिश की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *