राज्यों से

नाइट डोमिनेशन के दौरान हुए धमाके, पुलिस की लापरवाही उजागर

“दो क्लबों के पास बम धमाके से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी”

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए हैं। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए। पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट व अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जूट की रस्सी से बनाए गए बम फेंककर हमला किया गया था।

माैके से मिले जूट की रस्सी के टुकड़े

चंडीगढ़ पुलिस ने इस बम ब्लास्ट मामले की जानकारी अधिकारिक तौर पर जारी कर कहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर 26 के एससीओ नंबर 23 के पास तेज आवाज की सूचना मिली।

मौके पर पीसीआर पहुंची। पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनास्थल से जूट की टूटी हुई रस्सी के टुकड़े बरामद किए। मौके पर सीएफएसएल टीम को बुलाया गया और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस की लापरवाही आई सामने

दो क्लबों के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। रात 3:14 मिनट पर जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान पूरे शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस का नाइट डोमिनेशन चल रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *