राज्यों से

परीक्षा फॉर्म भरने में लापरवाही पर विभागों पर होगी सख्त कार्रवाई: परीक्षा समिति

“विश्वविद्यालय ने परीक्षा डेटा के डिजिटल प्रबंधन को दी प्राथमिकता”

परीक्षा समिति में तय हुआ कि आदेश का पालन न करने वाले विभागों और महाविद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा फॉर्म और डाटा पोर्टल पर ऑनलाइन करना जरूरी है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म ‘समर्थ पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से भरवाएं।

यह कदम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने और छात्रों के रिकॉर्ड सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि डिजिटल प्रबंधन से परीक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकेगा।

परीक्षा से जुड़ी जानकारियां समय पर मिलेंगी। बैठक में सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत सिंह, दीपक सिंह, बबीता सिंह, अमृतलाल पटेल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *