पूर्व विधायक इरफ़ान सोलंकी की पत्नी सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने किया नामांकन
“सीसामऊ उपचुनावइर फ़ान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने भरा नामांकन”
कानपुर नगर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के लिए जेल में बंद सपा से पूर्व विधायक इरफ़ान सोलंकी की पत्नी सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने बुधवार को नामांकन कर दिया है।
नामांकन के दौरान सपा विधायक अमिताभ बाजपेई सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि हम जनता के बीच जा रहे है और जनता की समस्याओ को लेकर कार्य करेंगे।
