प्रदेश सरकार मेलों व उत्सवों के महत्व और सांस्कृतिक संरक्षण पर दे रही बल
“कांगड़ा में राज्यस्तरीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ: आयुष मंत्री गोमा ने किया सांस्कृतिक संरक्षण पर बल”
कांगड़ा: आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा है कि प्रदेश सरकार मेलों व उत्सवों के महत्व और सांस्कृतिक संरक्षण पर बल दे रही है। कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय दशहरा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कल उन्होंने यह विचार व्यक्त किए।
गोमा ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
इससे पहले उन्होंने मेलाग्राम में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और जयसिंहपुर चैगान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के आठ चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट बच्चे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
