राज्यों से

भिड़ंत की भयावहता और घटनास्थल का मंजर

“अलीशाहपुर गांव में मातम: सड़क दुर्घटना ने छीन ली तीन जिंदगियां”

क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव के राज बहादुर बिंद (28) इसी गांव के रवि बिंद (18) और सूरज बिंद (16) कैटरिंग का कार्य करते थे। सोमवार को तीनों एक ही बाइक से मछलीशहर की ओर से घर वापस लौट रहे थे।

शाम करीब छह बजे वे आनापुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रवि बिंद के भाई उमेश ने बताया कि सूरज अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन आरती है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। 

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल से उनके घर फोन कर सूचना दे दी गई है। टैंकर के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता किया लगाया जा रहा है।

टैंकर और बाइक की भिड़ंत इतनी भयावह थी कि बाइक सवार तीनों युवकों का शव क्षत- विक्षत हो गया था। शवों के चिथड़े उड़ गए थे। पुलिस द्वारा फोन पर तीन युवकों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया। कुछ लोगों के घर आधा- अधूरा भोजन बन चुका था लेकिन किसी ने एक भी निवाला ग्रहण नहीं किया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *