भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में हुए शामिल
“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शस्त्र पूजन, पर्व और त्यौहारों पर संदेश”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष शस्त्र पूजन की परम्परा के निवर्हन में राज्य सरकार सहभागी हुई है। हमारी संस्कृति में शास्त्रों के साथ सदैव शस्त्रों की पूजा की गई है। हमारे शस्त्र कमजोर नहीं होने चाहिएं। दशहरा उत्सव सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्व और त्यौहार में अंतर होता है।
नवरात्रि पर्व, जन्माष्टमी पर्व और रामनवमी पर्व पर उपवास रखते हुए आराधना होती है। यह पर्व मंगल तिथियों के आधार पर आते हैं। त्यौहार उत्सव का प्रतीक हैं, जिसमें रूचि अनुसार आहार ग्रहण होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुभकामना और मंगलकामना में भी अंतर है।
परीक्षा में सफलता, अच्छी यात्रा और मकान बनने पर शुभकामना दी जा सकती है। त्यौहारों पर मंगलकामनाएं और बधाई देना उचित होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को विजयादशमी, आने वाले दीपावली और अन्य त्यौहारों के लिए बधाई दी।
