राजनीति

यूपी कैबिनेट बैठक में 15 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर की संभावना, निवेश को मिलेगी रफ्तार

“सीएम योगी की कैबिनेट बैठक आज: निवेश, विकास और कुंभ मेला से जुड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा”

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ रविवार को अचानक राजधानी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैराथन बैठक की। प्रधानमंत्री आवास 7 लोककल्याण मार्ग में करीब एक घंटे चली बैठक में दोनों नेताओं के बीच विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव और अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा हुई।

सीएम योगी ने इस दौरान पीएम मोदी को महाकुंभ में आने का न्योता भी दिया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में उपजे विवाद का हल निकालने पर भी चर्चा हुई।

पीएम से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। देर रात उनकी गृह मंत्री अमित शाह से बैठक होनी है। पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने विधानसभा उपचुनाव से पूर्व दोनों नेताओं की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम योगी और पीएम मोदी की अकेले में यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात को ले कर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान सर्वाधिक चर्चा विधानसभा उपचुनाव को ले कर हुई। लोकसभा चुनाव में विपक्ष की आरक्षण और संविधान खत्म करने की बनाई गई धारणा से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए की गई तैयारियों पर भी दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हुई।

सूत्रों का कहना है कि ओबीसी को बेहतर संदेश देने के लिए 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले का राजनीतिक हल निकालने पर भी चर्चा हुई है। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो उपचुनाव से पहले इस विवाद का हल निकाला जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *