राज्यों से

शिमला से पहुंची सीबीआई टीम ने संभाली जांच

“ईपीएफओ कार्यालय में सीबीआई का छापा, दस्तावेज जब्त”

कर्मचारी भविष्य निधि(ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को सीबीआई ने छापा मारा। कई घंटे चली कार्रवाई के दाैरान शिमला से पहुंची टीम ने ईपीएफ से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने कार्यालय के कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए और बाहर से भी किसी को अंदर आने नहीं दिया। जांच एजेंसी ने क्या दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर संबंधित अधिकारियों ने इस बारे में कुछ बताने से इन्कार कर दिया।

बद्दी में पुरानी सब्जी मंडी के समीप भारतीय संचार निगम के भवन में ईपीएफओ के क्षेत्रीय उपनिदेशक का कार्यालय है। यहां पर कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ से जुड़ा रिकाॅर्ड रहता है। मंगलवार सुबह ही शिमला से पांच गाड़ियों में सीबीआई टीम यहां पहुंची।

गाड़ियों के अंदर जाते ही परिसर के गेट बंद करवा दिए गए और किसी को भी अंदर जाने के इजाजत नहीं दी गई। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी रही। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *