सीएम सुक्खू ने प्रदेश के में सभी लम्बित राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के दिए निर्देश !
शिमला:- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में सभी लम्बित राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को शिमला में राजस्व विभाग की एक समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी मण्डलायुक्तों और उपायुक्तों को दुरूस्ती के सभी लम्बित मामलों का इस महीने की 31 तारीख तक निपटारा करने के निर्देश दिए।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी उपायुक्त लम्बित राजस्व मामलों की समीक्षा के लिए अपने-अपने जिलों में एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती करें और इसकी सूचना सरकार को भेंजे ताकि लम्बित मामलों को समय सीमा के भीतर निपटाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नवम्बर माह में इस मामले की दोबारा समीक्षा करेंगे। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
