नगरोटा-बगवां के तहत 560 पात्र परिवारों को पी.एम. आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र किए भेंट
“कांगड़ा: 560 परिवारों को मिली पी.एम. आवास योजना की स्वीकृति“
प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज कांगड़ा ज़िला के विकासखंड नगरोटा-बगवां के तहत 5 सौ 60 पात्र परिवारों को पी.एम. आवास योजना के स्वीकृति पत्र भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पी.एम. आवास योजना के तहत राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा तय राशि लाभार्थियों को दी जाती है।
बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक नई योजनाएं शुरू की हैं।
