खेल

रायपुर में 16 से 22 अक्टूबर तक होगा वन खेलकूद महोत्सव

“छत्तीसगढ़ में 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव: उद्घाटन केंद्रीय वन मंत्री करेंगे, तीन हजार खिलाड़ी लेंगे भाग”

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 से 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्घाटन सोलह अक्टूबर को केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव करेंगे। वहीं, भारतीय टी-ट्वेंटी क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस महोत्सव में तेईस खेलों की तीन सौ विधाओं में लगभग तीन हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें पांच सौ चौरासी महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी।

इस प्रतियोगिता में उनतीस राज्य, आठ केंद्रशासित प्रदेश और छह वानिकी संस्थान, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के अलावा उत्कृष्टता का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

साथ ही राज्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनर और रनरअप की ट्रॉफी दी जाएगी। खेल महोत्सव में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा एथलीट के सभी तरह के खेल भी आयोजित होंगे। बीस अक्टूबर को खेलकूद महोत्सव के समापन समारोह में इस साल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर शामिल होंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *