राजनीति

तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 13-19 अक्टूबर तक अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रहेंगी इस यात्रा से इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में और मदद मिलेगी”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सात दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यह भारतीय राष्ट्रपति की इन तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा है और भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने के एक वर्ष बाद हो रही है।

राष्ट्रपति मुर्मु द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और भारतवंशियों के साथ बातचीत भी करेंगी।

विदेश मंत्रालय
ने बुधवार 2 अक्टूबर को बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अल्जीरिया के पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के निमंत्रण पर वहां का दौरा करेंगी। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और रविवार को भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच और सिदी अब्दुल्ला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय को भी संबोधित करेंगी। भारत और अल्जीरिया तेल और गैस, रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *