राज्यों से

वाराणसी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने एक दिवसीय वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 70 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का कैंप लगाकर अभियान चला कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र कर लिया जाए। उन्होंने सभी इंपैनल्ड अस्पतालों की सूची का भी आमजन में प्रचार-प्रसार कराए जाने पर विशेष जोर दिया। ताकि लाभार्थियों को इसकी जानकारी रहे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जल जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से कर लिए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी 63 पुरानी ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं की क्रियाशीलता का सत्यापन कर उन्हें भी पूरी क्षमता से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओ के संचालन की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत निधि एवं मनरेगा के कार्यों में तेज प्रगति के साथ ही ससमय भुगतान भी किए जाने हेतु निर्देशित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *