अयोध्या में इस बार 25 लाख दीप होंगे प्रज्वलित, बनेगा नया कीर्तिमान
अयोध्या का विश्व विख्यात दीपोत्सव इस बार 25 लाख दीप प्रज्वलित कर पिछले सारे अपने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तमान स्थापित करेगा। यही नहीं इसी के साथ पर्यटन विभाग ने लगभग 1100 लोगों से एक साथ सरयू आरती कराकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
दीपोत्सव की तैयारी को लेकर आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में एक आवश्यक बैठक की गई, जिसके बाद मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में 25 लाख दीप प्रज्वलित कर एक नए कीर्तमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, उन्होंने बताया इसकी जिम्मेदारी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को दी गई है,जो राम की पैड़ी के 55 घाट पर 30,000 वालंटियर के माध्यम से दीप सजाएंगे और प्रज्वलित भी करेंगे।
