हिमाचल लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस ऐप के माध्यम से अभी तक पांच हजार लोगों के घर बैठे लाइसेंस बने: गोकुल बुटेल
मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आई टी गोकुल बुटेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार की हिमाचल लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस ऐप के माध्यम से अभी तक पांच हजार लोगों के घर बैठे लाइसेंस बनाए जा चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गद्दी छात्र कल्याण संघ द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि अब जाति प्रमाण पत्र भी लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से लोगों को मुहैया करवाएं जाएंगे।
गोकुल बुटेल ने कहा कि सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पकृत है। इस दौरान उन्होंने गद्दी छात्र कल्याण संघ की वेबसाइट को भी लांच किया।
