खेल

खेलो इंडिया से राष्ट्रिय प्रतियोगिताओं में महिलाओं की संख्या में हुई वृद्धि डॉ. मनसुख मांडविया

“केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग के जरिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है”

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग के जरिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्‍होंने आज केरल के तिरुवनंतपुरम में भारतीय खेल प्राधिकरण के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में तीन सौ बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

श्री मांडविया ने खिलाड़ियों से खेलों को केवल सरकारी नौकरी पाने का रास्ता न समझने का आग्रह किया और कहा कि उन्हें देश के लिए खेलते हुए पदक जीतना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए।

   श्री मांडविया ने ओलंपिक, एशियाड और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्‍होंने अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्मिनी थॉमस, एस ओमनाकुमारी, गीतू अन्ना जोस, साजी थॉमस और वी दीजू को भी सम्मानित किया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *