बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे में हुए ब्लास्ट में 6 की मौत, नगर में गम का माहौल
“सिकंदराबाद में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की जान गई”
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सिलेंडर फटने के मामले से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है.
सभी मृतकों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं. वहीं रात से ही जहां हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है, वहीं ग़मज़दा माहौल में एक साथ 6 लोग आज सुपुर्द-ए-ख़ाक किए जाएंगे.
इस हादसे में गृहस्वामी रियाजुद्दीन समेत , उनके दो बेटे,पत्नी, बेटी तम्मना और नवासी हिफ़ज़ा की मौत हो चुकी है.
मृतक तमन्ना के पति ने बताया कि मरने वालों में शामिल तमन्ना 9 महीने की गर्भवती थी.
परिवार के लोगों का कहना है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से धमाका हुआ था, जिसकी वजह से दो मंजिला घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया औऱ उसके नीचे लोग दब गये, जिसमें परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से नगर में हर तरफ गम
