दिवाली पर योगी सरकार ने यूपी के राज्य कर्मियों को दिया तोहफा
“योगी सरकार का दिवाली तोहफा 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, वित्त विभाग ने दी मंजूरी”
दिवाली पर राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार द बोनस की घोषणा को अब राज्य के वित्त विभाग ने भी मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा से प्रदेश के करीब 15 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
योगी सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बोनस तोहफे के लिए शासन आदेश जारी कर दिया है, जिसमें प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए दिवाली पर बोनस मिलेगा।
