ताजा खबर

“दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, शुद्धता जांच के लिए सैंपल जब्त”

“विकासखंड बक्शा के नौपेड़़वा बाजार में दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देशानुसार  चन्दन स्वीट हाउस व वेदिका डेरी पर फूड सेफ्टी अधिकारी देवेश यादव व नायब तहसीलदार सदर नितिन सिंह बक्शा थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की गई”

शुक्रवार को हुई छापेमारी के दौरान अगल बगल के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गयी। कई दुकानदार बंद करके भाग खड़े हुए।

बाजार में चंदन स्वीट हाउस के मालिक चंदन मोदनवाल की मिठाई की दुकान से मिठाई का सैंपल व वेदिका डेरी से खोवा का सैंपल को टीम अपने साथ ले गई। 

अधिकारियों से पूछे जाने पर बताया गया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए मिठाई की शुद्धता की जांच की जा रही है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *