राज्यों से

राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने सोलन में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

“भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को जागरूक करने और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार ब्यूरो सोलन इकाई द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया”

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 150 के करीब छात्राओं ने सोलन माॅल रोड पर रैली निकाल कर लोगों को भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक किया। ताकि लोग जागरूक रह कर भ्रष्टाचार से दूर रहें और उसका शिकार भी ना हो।

राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता ठाकुर ने बताया कि भ्रष्टाचार के बारे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के बारे जागरूक करना है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *