राज्यों से

बद्दी नगर निगम विस्तार का विरोध, चार पंचायतों ने जताई असहमति

“प्रस्तावित नगर निगम बद्दी में शामिल की जा रही चार पंचायतों ने सोमवार को एकमत होकर निगम में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया। चारों पंचायतों भटौलीकलां, बरोटीवाला, मंधाला और सूरजपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम बद्दी विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि उनकी पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने पर ग्रामीणों को एतराज है और उनकी कोई सहमति नहीं है”

उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इससे हमारे बहुत से हक-हकूक प्रभावित होंगे और ग्रामीण जीवन नष्ट हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य सुलभ हो जाते हैं और हमारे सब काम हो रहे हैं, लेकिन अगर सरकार ने हमारी पंचायतों को निगम में डाला तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं, एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि आज जो ज्ञापन आया है उसको प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा।

इस अवसर पर बरोटीवाला प्रधान हंसराज कैंथ, उपप्रधान हितेंद्र कुमार शर्मा, पंचायत प्रधान भटौलीकलां सोनू देवी, बीडीसी सदस्य पुष्पिंद्र कौर, हरबंस ठाकुर, पूर्व प्रधान राम रतन चौधरी बरोटीवाला, कमल चंद ज्ञानी भटौलीकंला, कौशल्या देवी, नंद लाल, राम किशन, गुरनाम सिंह, महेंद्र, नसीब, रवि शर्मा, पूर्व बीडीसी अनिल शर्मा, नसीर, राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, राजिंद्र कुमार, ममता, कुलदीप, संदीप सहित दर्जनों लोग थे, जिन्होने अपनी पंचायतों को नगर निगम से बाहर रखने को ज्ञापन सौंपा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *