राज्यों से

दिल्ली में पूर्वांचलवासियों की आस्था का पर्व

“छठ महापर्व: दिल्ली में पूर्वांचलवासियों की भक्ति का उत्सव”

छठ पर्व आयोजन समितियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्रती को सुविधा प्रदान करने बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ पर्व नहाय खाए के साथ मंगलवार को शुरू होगा। बुधवार को खरना होगा। बृहस्पतिवार को व्रती अस्ताचलगामी और शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देंगे।

राजधानी के छठ आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन घाटों पर सफाई, सुरक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम करने में लग गए हैं।

व्रतियों को सुविधा देने के लिए अस्थायी घाट बनाए जाने शुरू हो गए हैं। इन जगहों पर सफाई, रोशनी, पीने का पानी, और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

छठ पर्व के दौरान सबसे अधिक भीड़ यमुना नदी के घाटों पर होने की संभावना है। यहां पर अस्थायी घाटों के अलावा एक हजार से अधिक स्थानों पर पूर्वांचली सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

घाटों पर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सूचना केंद्र और फर्स्ट एड काउंटर भी स्थापित किए जाएगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाउडस्पीकरों के माध्यम से सूचनाओं का प्रसार किया जाएगा और बैरिकेड्स भी लगाए जाएगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *