राज्यों से

13वां दीक्षांत समारोह: शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न

“816 डिग्रियां, 12 स्वर्ण पदक और 461 मैरिट प्रमाण पत्र का वितरण”

यह कार्यक्रम डॉ. एलएस नेगी सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य के कई गण्यमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान उद्यानिकी एवं वानिकी, बीटैक बायोटैक्नोलॉजी और एमबीए कार्यक्रमों में 495 स्नातक, और 222 स्नातकोत्तर और 99 डॉक्टरेट डिग्रियों सहित कुल 816 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा,दीक्षांत समारोह के दौरान 12 स्वर्ण पदक और 461 मैरिट प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

औपचारिक रूप से तो विश्वविद्यालय की स्थापना 1 दिसम्बर, 1985 में हुई लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा, शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से उद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *