राज्यों से

ओवरटेक विवाद में बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

“दिनदहाड़े गोलीकांड: तिलक समारोह में जा रहे व्यक्ति पर हमला”

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरनी गांव के निवासी चमन तिवारी पुत्र अनिल तिवारी आज दिन में करीब ढ़ाई बजे सिकरारा थाना क्षेत्र के गुड़हां गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने वाहन से जा रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया।

इस विवाद को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने चमन तिवारी के पैर में गोली मार दिया और फरार हो गये। सीओ सीटी देवेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चमन तिवारी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

उसके बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है जल्द ही गोली मारने वाले बदमाशो को गिरफ्तार किया जायेगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *