राज्यों से

मड़ियाहूँ: असहायों को कम्बल और वृक्ष वितरण का सराहनीय कार्य

“ठंड में जरूरतमंदों की मदद: अरविन्द यादव की अनूठी पहल”

इस मौक़े पर युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि ठण्डी का मौसम गरीब लोगों के लिए बहुत ही तकलीफ़ देह होता है । गरम कपड़ों के अभाव में बहुत सारे लोगों को अनायास ही अपने जीवन से भी हाथ धोना पड़ जाता है।

इसलिए ठण्डी के मौसम में हर सक्षम व्यक्ति को इसी तरह अपने आसपास रहने वाले गरीब व ज़रूरत मंद लोगों को गरम कपड़ों का दान करना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति ठण्ड के कारण न मरने पाये ।इसी के साथ ही जैसे जैसे ठण्ड बढ़े बच्चों और बुजुर्ग लोगों को विशेष तौर पर इससे बचा कर रखना चाहिए क्योंकि ठण्ड का असर इनके ऊपर ज़्यादा पड़ता है ।

इस मौक़े पर युवा यादव महासभा के जिला महासचिव धर्मेन्द्र यादव,अनिल यादव,समाजवादी विचारक अमरनाथ यादव,राजेश यादव कुढ़ा, राम यश यादव,लालजी यादव,दीना,विजय,अलगु,सुभाष प्रधान,बृजमोहन प्रधान, जयसिंह, रामधनी, गोरख कोटेदार, जंगबहादुर, श्याम बहादुर आदि लोग मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *