राज्यों से

ग्लैमरस फेस ऑफ़ इंडिया” का भव्य ऑडिशन: 30 प्रतिभागियों ने किया टैलेंट का प्रदर्शन

“जौनपुर में ‘ग्लैमरस फेस ऑफ़ इंडिया’ ऑडिशन का आयोजन, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष उपाध्याय और अखिलेश त्रिपाठी रहे, जबकि जज के तौर पर जाने-माने ग्रूमर राहुल वर्मा उपस्थित रहे। शो के दौरान विशेष आकर्षण के रूप में श्रेयास तिवारी द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 

इस मौके पर शो की आयोजक एकता तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने टैलेंट को दुनिया के सामने ला सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि “ग्लैमरस फेस ऑफ़ इंडिया” शो के माध्यम से वे युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पिछले शो के विजेता खुशी सिंह, नृत्या उपाध्याय और हर्षिता श्रीवास्तव ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और अपने अनुभव साझा किए। उनके अनुभवों ने नए प्रतिभागियों को प्रेरित किया और उनकी हौसला-अफजाई की। “ग्लैमरस फेस ऑफ़ इंडिया” का यह ऑडिशन न केवल एक कला मंच था, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का अवसर भी था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *