राज्यों से

प्रदेश में गेस्ट टीचर पॉलिसी लागू: पीरियड के हिसाब से मिलेगा मानदेय

“शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए गेस्ट-फैकल्टी पॉलिसी की घोषणा”

ट्राइबल एरिया में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट-फैकल्टी पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। इस पॉलिसी के तहत अगले साल 2025-26 से भर्तियां शुरू होगी। प्राइमरी स्कूलों में गेस्ट टीचर को 200 रुपए प्रति पीरियड, अप्पर प्राइमरी में 250 रुपए, हायर स्कूलों में 400 रुपए और सेकेंडरी स्कूलों में 550 रुपए प्रति पीरियड के हिसाब से टीचर को पैसे दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार का मानना है कि कई बार अचानक से कोई पद खाली होता है।

किसी शिक्षक की ट्रांसफर होती है या फिर कोई रिटायर हो जाता है, तो विषय विशेष को पढ़ाने वाला कोई नहीं होता। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य नीड बेस्ड यानी जरूरत के आधार पर गेस्ट टीचर रख सकेंगे। ये टीचर रोटेशन आधार पर रखे जाएंगे, ताकि उनका एक ही स्कूल में लंबा स्टे न हो जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *