राज्यों से

फतेहगंज परीक्षा केंद्र पर अभिलेख मिलान में पकड़ी गई गड़बड़ी

“आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर परीक्षा देने का मामला उजागर”

जिले के डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में CTET परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी थी, इसकी क्रम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मय हमराह के भ्रमणशील थे कि CTET परीक्षा केन्द्र माउण्ट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज में प्रधानाचार्या द्वारा अभ्यर्थीयों के अभिलेखो का मिलान अभ्यार्थी ब्यूटी यादव पुत्री राम आसरे यादव निवासी खानपुर अंगुली थाना खुटहन जिला जौनपुर के स्थान पर शिखा यादव पुत्री इन्दल प्रसाद यादव नि0 काजीशाहपुर पोस्ट खुटहन थाना खुटहन जौनपुर को धोखधड़ी और आधार कार्ड में छेड़छाड़ करके परीक्षा देने की सूचना पर पकडा गया। 

प्रधानाचार्या द्वारा दिये गये तहीरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 460/24 धारा 318(4)/319(2)/338/336(2)/340 BNS व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्ता शिखा यादव पुत्री इन्दल प्रसाद यादव नि0 काजीशाहपुर पोस्ट खुटहन थाना खुटहन जौनपुर को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार युवती – शिखा यादव पुत्री इन्दल प्रसाद यादव नि0 काजीशाहपुर पोस्ट खुटहन थाना खुटहन जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना बक्शा जौनपुर
2. हे0का0 प्रेम बहादूर सिंह थाना बक्शा जौनपुर।
3. का0 मनीष चहर थाना बक्शा जौनपुर।
4. का0 मधु यादव थाना बक्शा जौनपुर।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *