राज्यों से

बंदियों के लिए ‘योग शिविर’, जेल अधीक्षक ने की सहभागिता

“जिला कारागार में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के योग प्रशिक्षण का आयोजन”

योग शिविर के प्रथम दिवस पर योग प्रशिक्षण सतीश सेट्ठी द्वारा बन्दियों को कनिष्ठ प्राणयाम व भस्त्रिका प्राणायाम कराया गया। उनके सहयोग में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अखिलेश चतुर्वेदी, अनुप सिंह एवं वालिंटियर संदीप चौधरी उपस्थित रहें।

बन्दियों को श्वास के महत्व के बारें में बताया गया। बन्दियों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ योग शिविर में प्रतिभाग किया गया साथ ही जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार द्वारा स्वयं योग किया गया। संस्था से आये प्रशिक्षकों द्वारा बन्दियों को योग के महत्व को गहनता से बताया गया।

इस अवसर पर प्र० कारापाल/उप कारापाल धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र पाण्डेय उप कारापाल, श्रीमती सुषमा शुक्ला उप कारापाल, प्रदीप कुमार अस्थाना शिक्षाध्यापक, लालजीत यादव हेड जेल वार्डर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार द्वारा संस्था से आये प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *