राजनीतिराज्यों से

सीएम योगी का विपक्ष पर वार: ‘बाबर और औरंगजेब की परंपरा नहीं रहेगी

“संभल में भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा’- सीएम योगी का बड़ा बयान”

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम योगी ने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि प्रदेश के अंदर अगर किसी मुस्लिम या अन्य मत मजहब के पर्व त्योहार में कोई समस्या नही खड़ी नही होती, तो फिर हिन्दू पर्व त्योहार पर अगर समस्या खड़ी करेगा तो सरकार सख्ती से निपटने का काम करेगी।

हम ना बटेंगे और न कटेंगे- सीएम योगी

सीएम योगी ने विधानसभा में संभल विवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा “आप चाहते हैं कि आपके पर्व और त्योहार तो शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं। आपके संभल में तो सिया सुन्नी का भी विवाद हुआ था.. 1976 में पूरा विवाद तो शिया सुन्नी का था। उस समय जमा मस्जिद की कब्जे को लेकर के इसी बात का विवाद था।

आप लोग इस सच पर धूल मत डालिए और लखनऊ का सिया सुन्नी विवाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय ही समाप्त हुआ था… आप लोग तो यहां पर सिया और सुन्नी को भी लड़ाते थे क्योंकि आपकी तो शुरू से ही राजनीति थी बांटने की और फिर कटवाने की और इसलिए फिर हमने कहा कि ना बटेंगे न कटेंगे …हम ना बटेंगे और न कटेंगे।”

भारत में बाबर और औरंगजेब की परंपरा नहीं रहेगी- सीएम योगी

CM योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा- “शफीकुर्रहमान बर्क ने कभी भी खुद को भारत का नागरिक नही माना,वो कहते थे कि मैं बाबर की संतान हूं..आप भी मानते होंगे। ये आपको तय करना है कि आप आक्रांताओं को अपना आदर्श मानते हैं, या राम कृष्ण और बुद्ध की परम्परा को अपना आदर्श मानते हैं, भारत में राम कृष्ण बुद्ध की परंपरा ही रहेगी, बाबर और औरंगजेब की परंपरा नहीं रहेगी।”

‘संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा’, यूपी विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान

यूपी के संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने शिव मंदिर का पता चलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा। सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि संभल में भड़काऊ तकरीरों से माहौल खराब हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे हो रहा था। डीएम, एसपी शांति से सर्वे कराने गए थे। उन्होंने संभल हिंसा पर विपक्ष को दो टूक कहा कि पत्थरबाजी में शामिल एक भी आरोपी बच नहीं पाएगा। सबको सजा मिलकर रहेगी।

‘सच खटाखट सामने आया तो विरोधी सफाचट हो गए’

विधानसभा में विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिस संभल हिंसा को लेकर विपक्ष बवाल काट रहे हैं उनके शासनकाल में यहां नरसंहार हुए थे। 815 साम्प्रदयिक दंगे विपक्ष के शासनकाल में संभल हुई थी। 1947 से ही संभल में दंगों का इतिहास रहा है। 1978 में 184 हिंदुओं को जला दिया गया था।

क्या विपक्ष ने मुद्दे को कभी उठाया। क्या दोषियों को सजा मिली? हिंदुओं की हत्याओं पर विरोधी क्यों कुछ नहीं बोलते। सच खटाखट सामने आया तो विरोधी सफाचट हो गए। 2017 से लेकर अबतक 99 फीसदी तक हिंसा की घटना में कमी आई है, ये NCRB का डाटा है।

 ‘बाबरनामा में लिखा गया है कि हर मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया गया’

संभल जामा मस्जिद में मंदिर होने के दावे पर सीएम योगी ने कहा, सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक छिपा नहीं सकते। ये तो बाबरनामा में भी लिखा गया है कि हर मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया गया है। भारत की एक विरासत है,सरकार भी उसी को लेकर कार्य कर रही है।

ये केवल सर्वे की बात थी। जिलाधिकारी का जिले का एडमिनिस्ट्रेशन का हेड, इनका दायित्व है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें। सत्य के लिए कहा जा रहा है कि सर्वे हो। जांच चल रही है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

‘हम ना बटेंगे और ना कटेंगे’

सीएम योगी ने कहा कि मोहर्रम का जुलूस हिंदू मोहल्ले से सही तरीके से निकलता है लेकिन हिंदुओं का जुलूस मस्जिद के सामने आते ही तनाव होता है। शोभायात्रा पर ही पथराव क्यों होता है। उन्होंने कहा, हम ना बटेंगे और ना कटेंगे। सपा की बांटने और कटवाने की नीति है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *