राज्यों से

नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जेसीआई जौनपुर की कार्यकारिणी घोषित

“61वें वर्ष में प्रवेश: जेसीआई जौनपुर ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की”

घोषणा के अनुसार उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, हफीज शाह, अंजनी प्रजाति, राजकुमार जायसवाल, राज साहू, सरदार रंजीत सिंह, सचिव सतीश जायसवाल, सह सचिव ताहिर कादिर, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, डायरेक्टर सौरभ बरनवाल, मनीष तिवारी, भरत सेठ, संदीप जयसवाल, अभिषेक जायसवाल, अभिषेक बैंकर, दीपक बाधवा, कोऑर्डिनेटर अजय गुप्त, रतन सिकरी, शुभम जायसवाल, सूर्यांश साहू, मनीष चौरसिया, शिवेंद्र सेठ, श्रेष्ठ सेठ, गोविंद साहू, रामकृपाल, रजत जायसवाल, जेसीरेट चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव, जेसीरेट कोऑर्डिनेटर रविंदर कौर, जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल को बनाया गया।

इस मौके पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष जेसीआई जौनपुर का 61 वर्ष है। यह वर्ष इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। पूर्व अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने संस्था के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अध्यक्ष—2024 आशुतोष जायसवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से शुभकामना देते हुये सभी सदस्यों को निवेदन किया कि संस्था के मान—सम्मान को आगे बढ़ाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दें। निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल सहित अन्य पूर्व अध्यक्षों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए शुभकामना दिया। साथ ही संस्था को और ऊंचाई तक ले जाने की बात कही।

बैठक में गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण के साथ अन्य सेवा कार्य व शपथ ग्रहण कार्यक्रम करने पर विचार किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम के संयोजक श्रेष सेठ, एवं नववर्ष अभिनन्दन कार्यक्रम संयोजक शुभम जायसवाल को बनाया गया।

जेसीआई आस्था सतीश जायसवाल ने पढ़ा। सभा का संचालन उपाध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह ने किया। अन्त में सचिव सतीश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति  आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *