राज्यों से

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में मंडी में एकजुटता प्रदर्शन

“मंडी में रैली निकालकर राष्ट्रपति को ज्ञापन बांग्लादेश के हिंदू समाज की सुरक्षा की मांग”

ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने, साधु-संतों को बंदी बनाने, घरों को जलाने, व्यापारियों के साथ लूटपाट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसे गंभीर मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदू समाज भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। हिंदू महिलाओं की अस्मिता पर हो रहे हमले और हिंदू धर्मगुरुओं को प्रताडि़त किए जाने की घटनाओं ने पूरे विश्व के हिंदू समाज को आक्रोशित कर दिया है।

संगठनों ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि भारत सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बांग्लादेश सरकार के साथ आवश्यक संवाद स्थापित करे और वहां के हिंदू समाज को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए।

बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जाए। वहीं पीडि़त परिवारों को न्याय और पुनर्वास दिलाने में भारत सरकार विशेष प्रयास करे। संगठनों का कहा कि यदि इन घटनाओं को जल्द नहीं रोका गया तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *