राज्यों से

बद्दी में ट्रांसपोर्ट यूनियन और उद्योगों के बीच हिंसक टकराव

“औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में तनाव, कंपनी प्रबंधन और ट्रक यूनियन आमने-सामने”

घायलों का बद्दी अस्पताल में उपचार करवाया गया है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। कंपनी प्रबंधन ने इस मामले में ट्रक यूनियन पर आरोप जड़ा है, जिससे विवाद बढ़ गया है ।

बद्दी के मलकूमाजरा स्थित सागर इस्पात कंपनी ने पुलिस शिकायत में कहा है कि गत बुधवार शाम को ट्रक यूनियन के लोगों ने उद्योग के बाहर जमकर हंगामा किया। यूनियन के लोगों ने कंपनी और बाहरी ट्रांसपोर्ट की सात गाडिय़ों में तोडफोड़ कर चालकों के साथ मारपीट की।

सागर इस्पात इंडिया प्राइवेट के संचालक सुरेंद्र वाधवा ने कहा कि गत बुधवार करीब साढ़े चार बजे कंपनी गेट पर 70 से 80 ट्रक यूनियन नालागढ़ के लोग आए और जबरन कंपनी गेट पर गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। इन लोगों ने धमकी दी और कहा कि अगर कंपनी और बाहर की गाडिय़ों को माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया, तो कंपनी को नहीं चलने देंगे।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि ट्रक यूनियन द्वारा हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की गई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में नालागढ़ ट्रक आपरेटर यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने कहा कि इस घटना में ट्रक यूनियन का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं था। उक्त फैक्टरी के साथ वर्षों से विवाद चल रहा है, लेकिन कोई भी एक-दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *