राज्यों से

अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय और महिला अस्पताल का निरीक्षण

“जनसुनवाई में प्रस्तुत पांच प्रार्थनाओं पर कार्रवाई के निर्देश”

जनसुनवाई में मा0 सदस्य के समक्ष कुल पांच प्रार्थना प्रस्तुत किया गया। मा0 सदस्य द्वारा जनसुनवाई के दौरान सम्बंधित को निर्देश देते हुए आवश्यक कार्यवाही कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मा0 सदस्य के द्वारा अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ओ0पी0डी0 में आने वाली मरीजो की संख्या और दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गयी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों का बेहतर इलाज और अस्पताल साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया।

महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान एस0एन0सी0यू0 वार्ड, लेबर रूम के साथ ही वार्ड में जाकर महिलाओ से चिकित्सकों एवं दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गयी।

मा0 सदस्य के द्वारा बहोरा का पुरा स्थित आगनवाड़ी केन्द्र पर तीन महिलाओं का गोद भराई एंव दो बच्चो का अन्नप्रासन किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को पोषण के संबंध में विस्तार से जानकारी जानकारी दी गयी। 

कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालय धर्मापुर के निरीक्षण में कुल 97 बच्चे व 14 स्टाफ उपस्थित मिले। कक्षा 08 की छात्रा सुहानी यादव द्वारा अपनी हाथ से बनाई हुई टोपी, स्वेता मौर्या द्वारा चार्ट पेपर से बनाया हुआ फ्लावर पार्ट एवं बालिका शिवानी द्वारा प्राकृतिक दृश्य की पेंटिंग भेट की गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *