राज्यों से

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा: आग से महिलाएं झुलसीं, बच्ची गायब

“कबाड़ी गोदाम में भयंकर आग: चार महिलाएं घायल, बच्ची का सुराग नहीं”

इस अग्निकांड में झुलसने वाली महिलाएं ओमवती 50 वर्ष, सुमन 22 वर्ष, सुनीता 40 वर्ष और कमलेश 45 वर्ष जिनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इनमें से दो महिलाएं सहारनपुर, एक हरियाणा व एक पांवटा साहिब की है।

वहीं दूसरी और स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इस घटना में घायल हुई सुमन की एक चार वर्षीय बच्ची उसके साथ गोदाम में ही खेल रही थी। आग लगने के बाद अब तक उस बच्ची का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

सिविल अस्पताल पांवटा में तैनात वरिष्ठ डाक्टर एवी राघव ने बताया कि कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से चार महिलाएं झुलस गई हैं, जिसमें से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, क्योंकि जिस स्थान पर कबाड़ स्टोर रखा गया है उसका शेड काफी विस्तृत एरिया में है।

स्टोर के अंदर से चार महिलाओं को निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां से एक महिला को हायर सेंटर रैफर किया है। एक महिला के मुताबिक उसकी छोटी बच्ची भी हादसे के वक्त स्टोर के अंदर थी, जिसकी तलाश की जा रही है।

तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने घायलों को पांच-पांच हजार रुपए फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *