राज्यों से

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में बस अड्डा और विश्राम गृह निर्माण की घोषणा की

“दून में 12.50 करोड़ की सिंचाई और जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण: बद्दी में नई सुविधाओं का वादा”

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उक्त शब्द दून विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न सिंचाई एवं जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण करने के उपरांत पंचायत थाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

इस दौरान दून विधायक चौधरी राम कुमार, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, मदन चौधरी और नप अध्यक्ष सुरजीत चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व दून विस क्षेत्र में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दौरे के दौरान दून विधानसभा क्षेत्र में आठ सिंचाई एवं जलापूर्ति योजनाओं को लोगों को समर्पित किया। उन्होंने 4.23 करोड़ रुपए की लागत से चार सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण किया।

इन योजनाओं से 95.57 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने लगभग 8.27 करोड़ रुपए लागत से निर्मित तीन पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी लोगों को समर्पित की। इन सभी योजनाओं से 31 गांव के 8596 लोग लाभान्वित होंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने 3.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत थाना के गांव धर्मपुर, भूपनगर और कोटला में उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने 4.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पंचायत चंडी क्षेत्र की आंशिक रूप से छुटी हुई बस्तियों के लिए गंबर खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना और गांव रायपुर जखौली के लिए 86.39 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया।

उन्होंने गांव नारंगपुर में लगभग 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित नलकूप आधारित सिंचाई योजना, धर्मपुर और भूपनगर के लिए 1.23 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित के लिए नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया।

उपमुख्यमंत्री ने गांव भुड्ड उपरला के लिए 63.73 लाख रुपए की लागत से निर्मित नलकूप आधारित सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत मलपुर के गांव मलकू माजरा घराट के लिए 76.01 लाख रुपए की लागत से निर्मित नलकूप आधारित सिंचाई योजना तथा ग्राम पचंायत मानपुरा के गांव ठेडा के लिए 80.27 लाख रुपए की लागत से निर्मित नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *