राज्यों से

शिलाई की चार बेटियों ने कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का मान: उद्योग मंत्री

“वार्षिक समारोह में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आश्वासन, स्कूल को नई सौगातें”

उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के वार्षिक समारोह में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है।

उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की चार लड़कियों ने राष्ट्र स्तर पर कबड्डी खेल में भाग लेकर प्रदेश तथा जिला का नाम रोशन किया। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सडियार के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की तथा स्कूल परिसर में मंच निर्माण के लिए दो लाख की घोषणा के अतिरिक्त स्कूल में 50 लीटर का वाटर कूलर स्थापित करने की भी घोषणा की।

उद्योग मंत्री ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए 25 हजार की घोषणा की। प्रधानाचार्य रावमा पाठशाला सडियार देवानंद तोमर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा मुख्यातिथि को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने सतौन में 15 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सालवाला-भटरोड-सतौन मार्ग का भूमि पूजन तथा 1.35 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सतौन का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष कांग्रेस मंडल शिलाई सीता राम शर्मा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक, डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति रजनीश बंसल, प्रधान ग्राम पंचायत सतौन ममता तोमर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अमर सिंह कपूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *